उधमपुर। कठुआ जिले के बनी क्षेत्र में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को खंडित करने के विरोध में उधमपुर में भी प्रदर्शन किया गया।
एससी समाज ने गुरु नाभादास समाज कल्याण परिषद के जिला प्रधान एवं महाशा बिरादरी पॉजिटिव एसोसिएशन के चेयरमैन सोमराज कुंडल की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। संविधान विरोधी मुर्दाबाद, डॉ. भीमराव आंबेडकर विरोधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। वक्ताओं ने इस कृत्य को सांविधानिक मूल्यों और सामाजिक सौहार्द पर सीधा हमला बताया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों में कुंदन लाल ललोत्रा, राज कुमार कुंडल, ओम प्रकाश, कालू राम कुंडल, अशोक कुमार, संजय कुमार, केवल कुमार बाबा, सुभाष कुमार, पूर्व पंच अश्वनी दराई, अमित कुमार, अमित कुमार आदि शामिल थे।