फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एसएमवीडीयू के वास्तुकला संकाय ने क्रोएशिया में वैज्ञानिक सम्मेलन में भाग लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) में वास्तुकला संकाय के आर्किटेक्ट अनूप शर्मा ने क्रोएशिया के डबरोवनिक में आयोजित एसडीईडब्ल्यूईएस-20 वैज्ञानिक सम्मेलन में भाग लिया।
विज्ञापन

छह दिवसीय इस कार्यक्रम में 68 देशों और छह महाद्वीपों के 785 वैज्ञानिक शोधकर्ता और विशेषज्ञ शामिल हुए। इस सम्मेलन में 65 नियमित और 22 विशेष सत्र, चार मुख्य व्याख्यान और क्षेत्र के कुछ सबसे प्रतिष्ठित विशेषज्ञों द्वारा दिए गए तीन पैनल सत्र शामिल थे। सम्मेलन में एक ''''प्रोजेक्ट एक्सचेंज इवेंट'''' का भी आयोजन किया गया, जिसमें यूरोपीय संघ की 40 प्रमुख शोध परियोजनाएं शामिल थीं। भारत से केवल छह प्रतिभागी उपस्थित थे जिनमें अनूप के अलावा सभी आईआईटी से थे। आर्किटेक्ट अनूप के काम को इस आयोजन के लिए पहले ही लगभग 950 यूरो की विशेष रियायती पंजीकरण छात्रवृत्ति से पुरस्कृत किया जा चुका है। अनूप ने टिकाऊ निर्मित पर्यावरण के क्षेत्र में चल रहे शोध पर प्रेजेंटेशन दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें