भद्रवाह। भद्रवाह पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी के एक मामले को सुलझा लिया और लगभग 50,000 रुपये मूल्य की चोरी की गई बैटरियां और अन्य सामान बरामद कर लिया। डोडा पुलिस के मुताबिक 23 अक्तूबर 2025 को भद्रवाह के दोमेल स्थित एक बीएसएनएल टावर से कई बैटरियों और लोहे की सामग्री की चोरी की शिकायत मिली थी। पुलिस ने भद्रवाह थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान थाना भद्रवाह की टीम ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुख्ता सुराग के आधार पर तीन लोगों की पहचान कर उनसे कड़ी पूछताछ की गई। आरोपियों में इमरान अहमद निवासी अमीरनगर भद्रवाह, मोहम्मद साकिब निवासी उदारना, मोहम्मद आसिफ निवासी सरना भद्रवाह ने अपराध में संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर लगभग 50,000 रुपये मूल्य की छह चोरी की गई टावर बैटरियां और अन्य लौह सामग्री बरामद की गई।