फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट की ई-नीलामी

विज्ञापन
कटड़ा श्री माता वैष्णो देवी रेलवे स्टेशन पर खड़ा रेल कोच रेस्टोरेंट - फोटो : katra news
विज्ञापन
जम्मू, कटड़ा। उत्तर रेलवे जम्मू मंडल ने श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन पर रेल कोच रेस्टोरेंट के आवंटन के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह नीलामी पांच वर्ष के लिए कुल 40 लाख रुपये के अनुबंध के साथ पूरी हुई। इससे रेलवे को 2.36 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होगी।
विज्ञापन


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जम्मू उचित सिंघल ने बताया कि ई-नीलामी के बाद श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा में रेल कोच रेस्टोरेंट के खुल जाने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे यात्रियों को भोजन की असुविधा काफी हद तक दूर हो जाएगी। इससे क्षेत्र मेंं रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि काफी समय से यहां पर एक बेहतरीन रेस्टोरेंट की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें