उधमपुर। पुलिस ने गोवंश तस्करी का प्रयास विफल कर चार मवेशियों को मुक्त करवाया। साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना चिनैनी में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस चौकी सुद्धमहादेव की टीम को सूचना मिली थी कि मोहम्मद लतीफ निवासी कटवालता 4 गोवंश को पैदल ही मानतलाई कोसर से गरसोली होते हुए कश्मीर घाटी की ओर ले जा रहा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।