फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुरिया में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क दो माह बाद भी ठीक नहीं हुई

विज्ञापन
पुरिया में क्षतिग्रस्त सड़क का एक हिस्सा। - फोटो : poni news
विज्ञापन
पौनी। बारिश के कारण पुरिया क्षेत्र में सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुए लगभग दो महीने का समय हो गया, लेकिन इसकी मरम्मत की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। इससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी आ रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रतिदिन पांच हजार के करीब श्रद्धालु वाहनों में सवार होकर श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से शिवखोड़ी की तरफ इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। इसके अलावा अन्य कई प्रकार के प्राइवेट व यात्री वाहन भी आते-जाते हैं। सड़क का एक हिस्सा पूरी तरह से टूट जाने के कारण वाहन एक तरफ से ही निकल सकते हैं। रात के अंधेरे में वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। वाहन चालक पंकज शर्मा, रिंकू शर्मा ने बताया कि दोमेल तक कई जगह सड़क मार्ग खराब है जिस कारण वाहन चालक पहले से ही परेशान थे। अब दो महीने से पुरिया में सड़क का एक हिस्सा टूट जाने के बाद भी इसे ठीक करने का काम नहीं हुआ है। क्षतिग्रस्त मार्ग किसी हादसे की आशंका दे रहा है।
कोट
लोक निर्माण विभाग के असिस्टेंट इंजीनियर सुमरीत कुमार ने बताया कि सड़क की मरमत के लिए आवश्यक कार्य योजना तैयार कर भेज दी गई है। जैसे ही टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी, काम शुरू कर दिया जाएगा। वाहन चालकों के साथ पेश आने वाली परेशानी को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुमरीत कुमार, असिस्टेंट इंजीनियर, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें