फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: प्लॉट में बने गोदाम में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

विज्ञापन
गोदाम में लगी आग। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के बीचोंबीच वार्ड नंबर 4 आदर्श कालोनी में एक निजी प्लाट में खुले में बने गोदाम में भीषण आग लग गई। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया, लेकिन गोदाम में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार की रात कालोनी में एक प्लाट में अचानक आग भड़क गई। प्लाट में फलों का गोदाम बनाया था। इसमें भारी मात्रा में गत्ते, सूखी घास, प्लाॅस्टिक के करेट और कई रेहड़ियां लगी रहती हैं। इसकी वजह से आग भड़क उठी। आसपास के लोगों को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया और खुद भी आग पर काबू पाने के प्रयास करने लगे। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भयंकर थी कि गोदाम में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया जबकि साथ लगते मकानों की पाइपें और टंकी तक पिघल गईं।
गनीमत यह रही कि दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, नहीं तो आसपास के रिहायशी मकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी काफी नुकसान पहुंच सकता था। बताया जा रहा कि पिछले साल भी इसी गोदाम में आग लगी थी जिसमें एक ऑटो भी जलकर राख हो गया था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना किसी शेड और सुरक्षा इंतजाम के शेड का निर्माण किया गया है। इसके चलते दूसरी बार यह घटना घटी है। वार्ड के पूर्व पार्षद सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इसी स्थान पर दूसरी बार आग लगी है, जोकि सिर्फ लापरवाही का नतीजा है। वह प्लाट के मालिक से मुलाकात कर गोदाम में उचित प्रबंध करने को कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें