दिवाली की छुट्टियां खत्म होने पर स्कूल रवाना होते छात्र।
- फोटो : jammu kashmir news
उधमपुर। दिवाली और भैया दूज की छुट्टियों के बाद शुक्रवार को फिर से स्कूलों में रौनक लौट आई है। नए समय सारिणी के साथ गर्म यूनिफार्म पहने बच्चे पूरे जोश और उत्साह के साथ स्कूलों की ओर रवाना हुए। त्योहारों के चलते स्कूलों में 19 अक्तूबर से छुट्टियां घोषित कर दी गई थीं जोकि 23 अक्तूबर तक जारी रही। इस दौरान पहले के मुकाबले तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को फिर से स्कूलों का संचालन शुरू हो गया।