फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश के कारण विस्थापन की मार झेल रहे पीड़ितों के साथ मनाई दिवाली

विज्ञापन
तिरछी में पीड़ित परिवारों के साथ दिवाली पूजन करते हुए पवन खजूरिया व अन्य।  - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। वरिष्ठ नेता पवन खजूरिया ने अपने साथियों सहित तिरछी के स्थानीय निवासियों के साथ दिवाली मनाई। ये लोग अब विस्थापन की मार झेल रहे हैं और मजबूरन टेंटों में रह रहे हैं।
विज्ञापन

दीपावली के शुभ अवसर पर सभी ने मिलकर पूजन किया और भजन आदि करने के बाद मिठाई वितरित की। इस अवसर पर पटाखे, दीये, मोमबत्तियां, स्कूल बैग, स्टेशनरी सामग्री और अन्य उपहारों का वितरण भी किया गया। इसके बाद सबने साथ मिलकर आतिशबाजी भी की। खजूरिया ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज में सद्भाव और अपनापन बढ़ाना है। तिरछी गांव के बहुत से परिवार अपना घर, जमीन और माल मवेशी गवां चुके हैं। इन लोगों का एकमात्र साधन खेती ही थी लेकिन पिछले महीने हुई मूसलाधार बारिश से सब कुछ तबाह हो गया। खजूरिया ने बताया कि सभी साथियों की आपसी सलाह से तिरछी गांव के निवासियों के साथ दीपावली मनाने का फैसला लिया था। इस मौके पर राहुल गुप्ता, अजय, प्रदीप, राजकुमार खोखर, गगन शर्मा, विमल आदि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें