उधमपुर। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की तरफ से आयोजित जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 मिनी स्टेडियम के इंडोर बैडमिंटन हॉल में दूसरे दिन भी जारी रही। दूसरे दिन अंडर 15 और 17 आयु वर्ग लड़कों के एकल मुकाबले हुए। सोमवार को टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
तीन दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन खेल भावना को बढ़ावा देना और जिले की उभरती बैडमिंटन प्रतिभाओं को एक प्रतिस्पर्धी मंच प्रदान करने उद्देश्य से कराया गया है।
चैंपियनशिप कोच अर्जुन शर्मा और कोच ऋतिक जंडयाल के मार्गदर्शन में अध्यक्ष सुरेश खजूरिया, महासचिव राम वर्मा और वरिष्ठ महासचिव अरुण मेहता के नेतृत्व में आयोजित की गई है। टूर्नामेंट में एसडीएओ और जेकेसीए चयनकर्ता, राज्य खिलाड़ी अजय शर्मा, जेडपीईओ जिब जोन ज्योति रानी, अध्यक्ष हैंडबॉल एसोसिएशन विक्रम सिंह, राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी नवीन शर्मा, युवा सेवा क्रिकेट कोच विनोद खजूरिया, वॉलीबॉल कोच संजय शर्मा भी मौजूद थे।