फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विद्यार्थी परिषद का अभ्यास वर्ग संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग भारतीय विद्या मंदिर, आदर्श कालोनी में संपन्न हो गया। शनिवार को अभ्यास वर्ग का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार शर्मा द्वारा जिला प्रमुख डॉ. रविंदर कुमार एवम दीपिका खजूरिया की उपस्थिति में किया गया।
विज्ञापन

अभ्यास वर्ग में उधमपुर जिले के तीन महाविद्यालय, 12 हायर सैकेंडरी के 61 विद्यार्थियों एवं 10 प्राध्यापक ने भाग लिया। अभ्यास वर्ग कुल 8 सत्र में संपन्न हुआ। इसमें इतिहास, विकास, सैद्धांतिक भूमिका एवं कार्यपद्धति, परिवार सक्रियता, कार्यकर्ता व्यवहार दृष्टिकोण एवं कार्यशैली जैसे विषय पर मुख्य सत्र रहे। विभाग मीडिया संयोजक मीनू कटोच ने बताया कि ये वर्ग कार्यकर्ता निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं और इस वर्ग से कार्यकर्ताओं को राष्ट्र, संगठन के बारे में जानने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें