चिनैनी। कस्बे के वार्ड एक में पेयजल समस्या को दूर करने की मांग स्थानीय लोगों ने उठाई है। बैठक में रोहित, अनवर हुसैन, राजेंद्र ने कहा कि उनके वार्ड में आए दिन पेयजल समस्या के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं, जिस कारण लोगों को पानी लेने के लिए बावलियों का रुख करना पड़ रहा है। वार्ड एक में पानी की समस्या को दूर करने के लिए विभाग को ठोस कदम उठाने चाहिएं ताकि लोगों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े।