फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सर्दियों में टेंट में कैसे रहें उधमपुर जिले के तिरछी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सर्दियां शुरू होने के साथ बाढ़ प्रभावित तिरछी क्षेत्र के टेंट में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने प्रशासन से उचित व्यवस्था करने की मांग की।
विज्ञापन

जिले में 26 अगस्त को हुई बारिश से पूरा जम्मू कश्मीर प्रभावित हुआ, लेकिन उधमपुर ज़िले में इस बारिश का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। तिरछी का एक मोहला पूरी तरह से भूस्खलन की चपेट में आ गया। समय रहते प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और रहने के लिए टेंट दिए गए। साथ ही राशन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई।
अब सर्दियां शुरू होने से उनकी चिंताएं बढ़ गई हैं। इनका कहना है कि सर्दी ने भी दस्तक दे दी है और क्षेत्र में जंगली जानवरों का भी डर बढ़ने लगा है। लोगों का कहना है कि तेज हवाएं जब चलती है तो उन्हें यह डर सताता है कि यह टेंट न जाने कब उड़ जाएगा अब सर्दियों में इन टेंट में रहना काफी मुश्किल भरा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने अब तक उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की है परंतु अब इन सर्दियों में उनके लिए उचित प्रबंध किया जाए, ताकि वह अपने बुजुर्गों और बच्चों को इन सर्दियों में बीमार होने से बचा पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें