फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश से धंसी सड़क से बढ़ा खतरा, जल्द समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रामनगर के वार्ड 8 में बारिश से क्षतिग्रस्त हुई डालसर रोड से लोग काफी परेशान हैं। यह सड़क रामनगर क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण सड़क है जो लगभग 10 से 15 पंचायतों को आपस में जोड़ती है। एक महीने पहले भी भारी बारिश के कारण यह रोड धंस गई थी। लोगों और कुछ वाहन चालकों ने आपसी सहयोग से उस समय एक अस्थायी रास्ता बनाकर आवाजाही की सुविधा बहाल की थी।
विज्ञापन

दो दिन पहले हुई भारी बारिश ने फिर से इस सड़क को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। लोगों का कहना है कि यह सड़क बच्चों को स्कूल और कालेज जाने के लिए एक मुख्य मार्ग है। मेटाडोर यूनियन के प्रधान उत्तम सिंह ने भी कहा कि डालसर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले बच्चों को इसी रास्ते से जाना पड़ता है, लेकिन सड़क की हालत ऐसी हो गई है कि किसी बड़े हादसे का डर बना हुआ है। ऐसा लग रहा है जैसे प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। उत्तम ने प्रशासन से अपील की है कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें