भद्रवाह। भद्रवाह स्थित 4 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने पदरी गली, सतलाड, बिड्डी गली और गंजा-गोठ में बर्फीले तूफ़ान में फंसे 25 बकरवालों को बचाया।
किश्तवाड़ के पाडर, मारवाह, दचन और वारवान क्षेत्रों के ऊंचे घास के मैदानों से भद्रवाह होते हुए कठुआ, जम्मू और सांबा जिलों की ओर अपने पारंपरिक मौसमी प्रवास पर निकले दर्जनों आदिवासी बकरवाल परिवार बेमौसमी बर्फबारी में फंस गए।
हालांकि कई परिवार भद्रवाह घाटी के ऊंचे घास के मैदानों से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने में कामयाब रहे, लेकिन उनमें से दर्जनों भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय सड़क पर बेमौसम बर्फबारी में फंस गए। जैसे ही खन्नी टॉप पोस्ट पर तैनात 4 राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों को बर्फ में फंसे बकरवालों के बारे में पता चला, वे तुरंत अभियान चलाया गया। उन्हें बर्फीले तूफ़ान से बचाकर शिविर तक पहुंचाया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार, मुफ्त राशन और अन्य ज़रूरी सामान दिया गया।
बचाए गए बकरवातों में 11 पुरुष, 10 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल हैं। साथ ही 250 भेड़, 150 बकरियां और 20 घोड़े सहित 420 पशुधन भी बचाए गए।