उधमपुर। सोमवार देर रात जम्मू से घाटी की ओर जा रही एक कार अचानक बारिश से भरे पानी में फंस गया। गाड़ी भरे पानी में इस कदर फंस गई कि उसका अधिकांश हिस्सा पूरी तरह से डूब गया। कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए और किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
नेशनल हाइवे का थर्ड इलाका भूस्खलन और लगातार बारिश के कारण बेहद खतरनाक बना हुआ है। इस हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन की ओर से लोगों से विशेष अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से इस मार्ग पर यात्रा न करें, विशेषकर रात के समय। स्थानीय लोगों और यात्रियों को आगाह किया है कि वे मौसम की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें और आपात स्थिति में ही इस रास्ते का प्रयोग करें।