रामबन। जिले के कैफेटेरिया मोड़ क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से लगभग 200 ग्राम चरस बरामद की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, थाना रामबन की एक टीम गश्त पर थी। टीम ने कैफेटेरिया मोड़ पर एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते हुए देखा। रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 200 ग्राम चरस बरामद की गई।
आरोपी की पहचान बलविंदर शर्मा निवासी झाखनी (तालाब के पास), तहसील एवं जिला उधमपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।