फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: वीनस चौक पर जर्जर सड़क, बारिश में हालात और भी बदतर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर में सैले तालाब से वीनस चौक तक का मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। यह सड़क न केवल गड्ढों से भरी पड़ी है, बल्कि लगातार बिगड़ती हालत के कारण आमजन की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। यह मार्ग हमेशा से ही व्यस्त रहता है, जहां रोजाना सैकड़ों गाड़ियां गुजरती हैं, लेकिन सड़क की जर्जर स्थिति के चलते हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी किशोर शर्मा, रतन शर्मा व अन्य का कहना है कि सड़क में इतने ज्यादा और बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। विशेषकर रात के समय और बारिश के मौसम में स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। बारिश के पानी से सड़क पर बने गड्ढे पूरी तरह भर जाते हैं, जिससे वाहन चालकों को अंदाजा नहीं लग पाता कि सड़क की हालात खराब है। यह स्थिति दोपहिया वाहनों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो रही है। बारिश के चलते किनारों का पानी भी सड़क पर भर जाता है, जिससे पैदल चलने वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कीचड़, फिसलन और पानी का जमाव आम जीवन को प्रभावित कर रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है, जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत करवाई जाए ताकि लोगों को राहत मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें