उधमपुर। उधमपुर पुलिस ने नाका प्वाइंट जखैनी में नियमित जांच के दौरान एक ऑल्टो कार (जेके09सी-8702) को रोका। इसमें सवार दो लोगों से 2.78 ग्राम और 3.70 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
चालक ने अपना नाम परवेज अहमद खान निवासी चीरी कूट कुपवाड़ा बताया, जबकि सहयात्री ने अपना नाम जुबैर अहमद मीर निवासी सोगाम, कुपवाड़ा बताया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।