फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सीवरेज पाइपलाइन टूटने से फैली गंदगी, महीनों से परेशान लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। वार्ड नंबर एक सुभाष नगर की पूर्व पार्षद प्रीति खजूरिया ने प्रशासन का ध्यान एक गंभीर समस्या की ओर दिलाया है। टूटी हुई सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की एक पाइपलाइन से गंदा पानी बह रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में गंदगी फैल गई है और तेज दुर्गंध फैल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले हुई भारी बारिश के कारण सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की एक मुख्य पाइपलाइन टूट गई थी। इसकी जानकारी संबंधित विभाग को तत्काल दे दी गई थी। जब इस समस्या के बारे में विभागीय अधिकारियों को सूचित किया तो उन्होंने आश्वासन दिया था कि पांच दिनों के भीतर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एक महीना बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों की स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। इलाके में कई परिवार रहते हैं, जिनके लिए बदबू और गंदगी के बीच रहना बेहद मुश्किल हो गया है। खाने-पीने तक में दिक्कतें आ रही हैं और छोटे बच्चों तथा बुजुर्गों की सेहत पर इसका बुरा असर पड़ रहा है।
उन्होंने जिला उपायुक्त सलोनी राय से अपील की है कि इस गंभीर समस्या का संज्ञान लिया जाए और टूटे हुए सीवरेज पाइपलाइन की मरम्मत कार्य को तुरंत शुरू कराया जाए। खजूरिया ने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही से आम लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है और समय रहते इसका समाधान बेहद आवश्यक है। स्थानीय निवासियों ने भी प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का हल निकाला जाए, ताकि वे साफ-सुथरे माहौल में जीवन व्यतीत कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें