फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सीमा सुरक्षा बल ने चलाया सफाई अभियान, दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सहायक प्रशिक्षण केंद्र की तरफ से गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा - 2025 अभियान के अंतर्गत सरकारी हाई स्कूल रिट्टी एवं सरकारी हाई स्कूल रौन में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजन किए गए। इसका उद्देश्य विद्यालय परिसरों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाना, छात्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्थानीय समुदाय को स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ना था तथा समाज में स्वच्छता व सेवाभाव को मजबूत करना था ।
विज्ञापन

विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में सहायक प्रशिक्षण के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जवानों, विद्यालयों के छात्रों और शिक्षकों तथा स्थानीय निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने मिलकर एक दिन, एक घंटा, एक साथ थीम के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया और स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। इस अवसर पर सहायक प्रशिक्षण केंद्र, बीएसएफ उधमपुर के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता सिर्फ सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। हमें अपने घरों की तरह सार्वजनिक स्थलों को भी साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना चाहिए, तभी हम एक स्वस्थ और स्वच्छ समाज का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के विषय में जानकारी दी गई। सामूहिक सफाई कार्य, स्वच्छता शपथ और संवाद सत्र जैसे अनेक गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता का महत्व सभी को बताया गया। यह स्वच्छता अभियान सहायक प्रशिक्षण केंद्र, उधमपुर की समाज के प्रति प्रतिबध्दता और स्वच्छ भारत मिशन को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल था
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें