बीनिया पहलवान को सम्मानित करते लोग।
- फोटो : mishriwala news
उधमपुर। रामनगर के बसंतगढ़ में जन्मे पहलवान बिनिया अमीन के अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर उधमपुर में भव्य स्वागत किया गया। माता की चुन्नी व स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
बिनिया ने अपने पहलवानी के सफर पर बोलते हुए कहा कि लगभग 20 साल से वह पहलवानी कर रहे हैं। वह जम्मू कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त हैं। उधमपुर और देश के अन्य हिस्सों में लड़े कुश्ती के कई कड़े मुकाबलों के कारण ही आज वह यह मुकाम हासिल कर पाए हैं। उधमपुर में वाॅलीबाॅल के राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके स्वर्ण सिंह राठौर के जखैनी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। राठोर ने उधमपुर की जनता को मुबारकबाद दी और प्रशासन से मांग की कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता में टक्कर देने के लिए आधुनिक स्टेडियम की दरकार है, जिसे पूरा किया जाना चाहिए। इससे हमारे पहलवान मिट्टी के साथ साथ मैट वाले अखाड़ों की कुश्तियों में भी दक्षता प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर राज कुमार बुच्चा, जीवन शर्मा, लाली चंदेल, सुशील सेठी, रमेश शर्मा, आकाशदीप, हर मुकुंद सिंह, गौरव शर्मा, साहिल शर्मा, अंकित शर्मा, बबलू शर्मा, भूपेन्द्र सिंह, दिग्विजय सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।