उधमपुर। जम्मू-कश्मीर भारत स्काउट्स गाइड्स राज्य प्रशासनिक सचिव नसरीन खान ने कमिश्नर रेंजर रेणु नंदा के साथ इंदिरा मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे सात दिवसीय बेसिक कोर्स की निगरानी के लिए दौरा किया।
भारत स्काउट्स गाइड्स के उपाध्यक्ष अशोक कुमार सल्होत्रा ने पुष्पगुच्छ और स्वागत भाषण के साथ गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। रेणु नंदा ने स्काउट्स एंड गाइड्स के सभी प्रशिक्षु शिक्षकों को पाठ्यक्रम के सफल समापन के बाद इकाइयां खोलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बोलते हुए नसरीन खान ने स्काउटिंग के अपने विशाल अनुभव को साझा किया और अपने प्रेरक भाषण के माध्यम से प्रशिक्षुओं को स्काउटिंग के क्षेत्र में लाकर छात्रों के कल्याण के लिए प्रशिक्षण में प्राप्त सभी कौशल का उपयोग करने को कहा। प्रिंसिपल भगवान दास ने कोर्स के सुचारू संचालन के लिए अपना पूर्ण सहयोग दिया। इस मौके पर स्काउट एंड गाइड के आरपी कोतवाल, वीना शर्मा, राकेश सिंह, अमर देव सिंह और नीरज शर्मा शामिल थे।