उधमपुर। जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए गए हिरासत आदेशों पर गोवंश तस्कर को पीएसए के तहत हिरासत में लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी लखित अली उर्फ लियाकत अली निवासी सेर मंजला, महनी, रामनगर का निवासी है। जिले में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वह जिले में शांतिपूर्ण माहौल के लिए खतरा बन गया है, जिसके चलते अधिकारियों को उसे पीएसए के तहत हिरासत में लिया।