रियासी। डीसी निधि मलिक ने जल जीवन मिशन में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों के साथ की गई समीक्षा बैठक में डीसी ने मुख्य अभियंताओं से कहा कि वह लोगों को सुरक्षित व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाएं। डीसी ने इस संदर्भ में एक्सईएन धर्माडी को लिखित रूप से स्पष्टीकरण देने को कहा। सभी कार्यों को समय पर करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित जिले की दोनों डिविजनों के अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत 121 जल आपूर्ति योजनाओं में से 73 योजनाएं पूरी हो गई हैं। अन्य योजनाओं पर काम जारी है। डीसी ने कहा कि काम में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाए। संवाद