फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: टिकरी में अज्ञात वाहन की चपेट में आने व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टिकरी इलाके में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 9 बजे रेहम्बल थाना क्षेत्र के अंतर्गत टिकरी इलाके में राजमार्ग पर एक व्यक्ति शौच के लिए रुका था। इस दौरान जम्मू से उधमपुर की ओर आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जीएमसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 62 वर्षीय नजीर अहमद पुत्र हाशिम दीन निवासी सुभाष नगर, जम्मू (मौजूदा निवासी सरोर बाड़ी ब्राह्मणा जिला सांबा) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे उनकी नजीर अहमद से बात हुई थी, उस समय वह चिनैनी-नाशरी टनल क्रॉस कर चुके थे। इंतजार करने पर जब रात 12 बजे तक वो नहीं पहुंचे तो मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन फोन स्विच ऑफ था। इसलिए वो उन्हें ढूंढने निकल पड़े। टिकरी के पास सड़क किनारे उनकी गाड़ी मिली जिस पर पार्किंग लाइट्स जल रहीं थीं। लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने पुलिस को सूचित किया और पुलिस के साथ अस्पताल सहित अन्य जगहों पर तलाशा गया लेकिन आखिर में टिकरी में ही उनका शव सड़क पर डिवाइडर के पास पड़ा मिला। घटनास्थल पर पहुंचकर पता चला कि कोई अज्ञात वाहन हिट करके भाग गया है। बहरहाल शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें