फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नेकां जिलाध्यक्ष ने सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नेशनल कांफ्रेंस के जिला अध्यक्ष सुनील वर्मा ने गांव पंचोड, तहसील लाटी में आयोजित कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि किरची से सियोजधार छह किमी सड़क की डीपीआर 2015 में तैयार की गई थी, लेकिन आज तक काम शुरू नहीं हुआ है। हाईस्कूल किरची का उन्नयन हायर सेकेंडरी स्कूल में करने, पीएचसी केंद्र किरची में स्टाफ की तत्काल नियुक्ति, उधमपुर से डुडु बस सेवा, तहसील लाटी के लिए आईटीआई कॉलेज व राशन डिपो आवंटित करने आदि मांगों को उजागर किया।
विज्ञापन

सुनील वर्मा ने संबंधित मंत्रालयों से समस्याओं के तुरंत समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा। इस मौके नायब सरपंच मंजूर अहमद, जायदा कबीर, यास्मीन कोशर और गुलजार अहमद वानी, खालिद हुसैन मलिक मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें