फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिला प्रशासन व पुलिस ने जन शिविर लगाकर सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला प्रशासन और पुलिस ने मिनी सचिवालय के कांफ्रेंस हाल में बुधवार को जन शिकायत कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें लोगों की समस्याएं सुन कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सीनियर सिटीजंस सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अपने-अपने इलाकों और शहर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखा। लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, साफ-सफाई सहित अन्य स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए उनके जल्द समाधान की मांग की।
इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से कुछ समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इनका समाधान अगले एक-दो दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए। वहीं, अन्य समस्याओं को भी गंभीरता से नोट किया गया और लोगों को आश्वासन दिया गया कि सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

इस पहल के माध्यम से प्रशासन और पुलिस ने आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान की दिशा में कदम उठाने का प्रयास किया। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें