फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा की हुई शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। शनिवार को सनातन धर्म सभा में श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हुई जोकि बीस नवंबर तक जारी रहेगी। शनिवार दोपहर को भगवान श्री गणेश की पूजा की गई। इस दौरान देवी देवताओं का पूजन भी हुआ। बाद में एक कलश यात्रा को सनातन धर्म सभा से जनाना पार्क के पास स्थित शिव मंदिर तक निकाला गया।
विज्ञापन

यात्रा में शामिल महिलाओं ने भजन गाते हुए अपने सिर पर कलश रखे। शिव मंदिर से सभी कलशों में जल भरा गया। मंदिर में सभी महिलाओं और यात्रा में शामिल अन्य लोगों ने माथा टेका। श्रीमद्भागवत कथा को सनातन सभा के प्रधान ब्रिज मोहन शर्मा ने अपने सिर पर उठाया और कलश यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के सभा में आने पर सभी कलशों को कथा स्थल पर विधिवत पूजा कर स्थापित किया गया। दोपहर चार बजे श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत हुई। इसमें पंडित अंकुश शास्त्री ने कथा सुनाई। कथा सुनने के लिए महिलाएं पहुंचीं और प्रभु महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें