फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य संरक्षण के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। कृषि विभाग की तरफ से कटड़ा के ब्लॉक पैंथल की पंचायत डडुरा के गांव तालेन में खेत बचाओ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 45 से अधिक किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य संरक्षण, भूमि में जैविक तत्वों की मात्रा बढ़ाने और प्राकृतिक खेती को अपनाने के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ. राकेश शर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छी फसल पैदावार और कृषि की दीर्घकालिक उत्पादकता के लिए मिट्टी का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों का अत्यधिक और असंतुलित इस्तेमाल मिट्टी की उर्वरता को प्रभावित करता है। इससे भूमि की प्राकृतिक गुणवत्ता में गिरावट आने के साथ पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने किसानों को जैविक खाद, कम्पोस्ट तथा पोषक तत्वों के प्राकृतिक स्रोतों का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी।
उन्होंने कहा कि इन उपायों से मिट्टी की संरचना में सुधार, जैविक तत्वों की वृद्धि और भूमि की उर्वरता बनाए रखने में मदद मिलती है। किसानों से अपील की गई कि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए मिट्टी के संरक्षण को अपनी सामूहिक जिम्मेदारी समझें। डॉ. शर्मा ने किसानों को वैज्ञानिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए खेत बचाओ अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वस्थ मिट्टी से बेहतर फसल उत्पादन संभव होगा और इससे किसानों की आमदनी बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। यह कार्यक्रम मुख्य कृषि अधिकारी रियासी डॉ. डॉली जॉन और उपमंडल कृषि अधिकारी रियासी आफताब मलिक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें