फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सीआरपीएफ बटालियन ने बिड्डा में स्वच्छता अभियान चलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। राष्ट्रीय श्रमदान अभियान एक दिन, एक घंटा, एक साथ के अंतर्गत 126वीं बटालियन की तरफ से बटालियन मुख्यालय बिड्डा में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने, सार्वजनिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
विज्ञापन

कमांडेंट मनोज वर्मा के निर्देशन में बटालियन के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा कौड़ी, कटड़ा, माहौर, शिकारी, नारकोट, पौनी, बिड्डा में सामूहिक श्रमदान किया गया। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, आसपास के क्षेत्रों एवं प्रमुख स्थानों की साथ-सफाई कर कचरे का उचित निस्तारण सुनिश्चित किया गया। अभियान के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर सभी ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें