फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले की तहसील ठाकराकोट के गांव दयाली में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक युवती की मौत हो गई। मामला शनिवार रात का है। मृतक युवती की पहचान प्रियंका (18) देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार रात दस बजे के करीब गोली लगने से प्रियंका घायल हुई। परिजन उसे वाहन के जरिए जिला अस्पताल लाए। जहां से उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद जम्मू रेफर किया गया। कटड़ा के पास युवती की हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही अरनास पुलिस की एक पार्टी भी पहुंची। एसएचओ सुरेश्वर देव सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच की। मृतका के पिता कपूर सिंह वीडीजी सदस्य हैं उनकी जिस थ्री नॉट थ्री राइफल से गोली चली है। पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला अरनास पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें