फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: राज्यसभा सांसद से मिले अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू स्थित कार्यालय में राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना से मुलाकात की। बैठक का नेतृत्व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुश्ताक मलिक ने किया। प्रतिनिधिमंडल में वक्फ बोर्ड के प्रशासक अखलाक चौधरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी जावेद राणा, माहौर से भाजपा मंडल अध्यक्ष जाकिर हुसैन और अल्संख्यक मोर्चा के सचिव बारदीन जराल शामिल थे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिले के विभिन्न सार्वजनिक, विकासात्मक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की। विशेष रूप से गुलाबगढ़, चसाना, माहौर, बागसाल, जुड्डा, कांथी, जिजबगली, ठाकराकोट, चिलाद और हंदर से संबंधित मामलों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने इन दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, सुरक्षा कार्यों और अन्य बुनियादी सुविधाओं की आवश्यकता पर बल दिया। सांसद गुलाम अली खटाना ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा उठाए गए मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और उचित मंचों पर वास्तविक जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें