रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार शाम को दो मैच हुए। पहला मैच इवनिंग क्लब सी (ईसीसी) बनाम बीएमएल भमाग के बीच हुआ। इवनिंग क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9.4 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए। बल्लेबाज अजाज ने 18 और मुकेश ने भी 18 रन बनाए। टीम को अतिरिक्त के रूप में 9 रन मिले। बीएमएल के गेंदबाज यश ठाकुर ने बेहतरीन गेंदबाज करते हुए 1.4 ओवर में 4 विकेट झटके। बाद में उन्हें मैन आफ द मैच दिया गया। इसके अलावा अजीत सिंह और रवि ने भी 2-2 विकेट लिए। मोहिंदर सिंह को 1 विकेट मिला। लक्ष्य को बीएमएल की टीम ने 7.1 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल किया। बल्लेबाज चमैल सूर्या ने 23, ज्ञान सिंह ने 13 और अजीत सिंह ने 14 रन बनाए। टीम को 14 रन अतिरिक्त मिले। ईसीसी के गेंदबाज अजाज और मुकेश ने दो-दो विकेट लिए और नीलम सिंह ने एक विकेट लिया।
रविवार शाम दूसरा मैच ईसीसी ए बनाम साईलांझन सीसी के बीच हुआ। ईसीसी ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाए। बल्लेबाज अर्जुन जमवाल ने 17 और विपिन सिंह ने 10 रन बनाए। अतिरिक्त मिले 29 रन की बदौलत टीम अच्छा स्कोर बना सकी। साईलांझन सीसी के गेंदबाज अमित सिंह, हैप्पी, विजय सिंह और विपिन सिंह ने एक-एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसएलसीसी के बल्लेबाज ईसीसी के गेंदबाजों पर खुलकर शॉट नहीं लगा पाए और 10 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाकर 12 रन से मैच हार गई। बल्लेबाज हैप्पी ने सर्वाधिक 16 रन बनाए वहीं टीम को अतिरिक्त 12 रन भी मिले। ईसीसी ए के गेंदबाज संजीव परोच ने दो ओवर में दो रन देते हुए 4 विकेट झटके। इन्हें बाद में सर्वेश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया। अन्य गेंदबाज अभिर भानु, आकाश शर्मा और शम्मी कपूर ने एक-एक विकेट लिया।