फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: साई लांजन और स्पार्टन जीते, अमित व अनिकेत बने सर्वेश्रेष्ठ खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में इवनिंग क्रिकेट क्लब की तरफ से नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान के तहत करवाई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार शाम को दो मैच हुए। पहला मैच यंगस्टार बनाम साई लांजन क्रिकेट क्लब (एसएलसीसी) के बीच खेला गया। इसमें साई लांजन और स्पार्टन ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन

मैच की शुरुआत व्यवसायी और वरिष्ठ नागरिक जोध सिंह ने खिलाड़ियों साथ मुलाकात कर और टॉस करवा कर करवाई। यंग स्टार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाए। बल्लेबाज इमरान ने सर्वाधिक 23 रन बनाए, वहीं डॉक्टर शालीन ने 11 रन बनाए। टीम को अतिरिक्त के रूप में 16 रन मिले। एसएलसीसी के गेंदबाज अमित सिंह ने दो ओवर में बारह रन देते हुए दो विकेट झटके, जिन्हें बाद में मैन आफ द मैच दिया गया। गेंदबाज हैप्पी ने दो, विजय सिंह और विपिन सिंह ने एक-एक विकेट लिया। एसएलसीसी ने मैच को पारी के 7.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 64 रन बना कर जीत लिया। बल्लेबाज राकेश ने 10, आर्यन राजपूत ने नाबाद 23 और अरुण राजपूत ने 16 रन बनाए। यंगस्टर की तरफ से गेंदबाज इमरान और रोहित ने एक एक विकेट लिया।
दूसरा मैच स्पार्टन बनाम मॉर्निंग क्लब के बीच हुआ। स्पार्टन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए। बल्लेबाज मुन्ना भाई ने 10, पंकज ने 10, अनिल शर्मा ने नाबाद 22 और रमन शर्मा ने 29 रन बनाए। टीम को अतिरिक्त 23 रन भी मिले। मॉर्निंग सीसी के गेंदबाज सलमान राजा ने 3 और दीपक सयाल ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमसीसी की टीम 10 ओवर में नौ विकेट खोकर 69 रन ही बना सकी और 29 रनों से मैच हार गई। बल्लेबाज सलमान राजा ने 24 और विश्वजीत सिंह ने 13 रन बनाए, वहीं टीम को 13 रन अतिरिक्त मिले। स्पार्टन के गेंदबाज अनिकेत सांब्याल, राकेश और अमित शर्मा ने दो दो विकेट लिए। अन्य गेंदबाज दर्शन, विनोद और गौरव पराशर ने 1-1 विकेट लिया। अनिकेत को शानदार गेंदबाजी के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। मैच में डॉक्टर राकेश रैना मुख्य अतिथि थे, जिन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें