फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पाडर में स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 2000 से ज्यादा लोगों को मिला लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिला प्रशासन किश्तवाड़ और द हंस फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से उपमंडल पाडर के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में आयोजित मेगा स्वास्थ्य शिविर संपन्न हो गया। इस विशेष पहल के तहत 100 से अधिक गांवों और बस्तियों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गईं, जिससे 2000 से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिला।
विज्ञापन

उपायुक्त किश्तवाड़ पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि इस स्वास्थ्य अभियान के माध्यम से उपमंडल पाडर की लगभग 90 प्रतिशत पंचायतों को कवर किया गया। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, नेत्र परीक्षण, आवश्यक दवाइयां और चश्मे उपलब्ध कराए गए। उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के तहत 78 मरीजों के सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन भी कराए गए, जिससे उनकी दृष्टि वापस लौट सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें