फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस ने जिले भर में नशे के खिलाफ चलाए अभियान

विज्ञापन
रियासी में दुकान में जांच करती पुलिस। - फोटो : reasi news
विज्ञापन
रियासी। एसएसपी मुकुंद तिबरेवाल के नेतृत्व में 100 दिवसीय नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान के तहत जिले भर में कई नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय जनरल जोरावर सिंह मेमोरियल डिग्री कॉलेज, बस स्टैंड, कुंदरधान, मॉडल मिडिल स्कूल माहौर, हाई स्कूल जल्लर सिलधार और यात्रा पंजीकरण काउंटर रनसू में जागरूकता कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

यहां छात्रों, कर्मचारियों, स्थानीय निवासियों, गुज्जर और बकरवाल समुदाय के सदस्यों, टट्टू और पालकी चालकों को नशे के हानिकारक प्रभावों और एनडीपीएस अधिनियम के तहत कानूनी परिणामों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही सुजनधार, सिलधर, थियोट रनसू और पैंथल क्षेत्रों में दवा दुकानों की जांच की गई ताकि कानूनी नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके और दवाओं के दुरुपयोग को रोका जा सके। दुकानदारों और आम जनता को आवश्यक निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें