फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दुर्घटना में घायल बहनों का उपचार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। बीते शुक्रवार को ज्योतिरपुरम मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुई दोनों बहनों में छोटी की हालत स्थिर बनी हुई है, वहीं बड़ी बहन का उपचार भी जारी है। बताया जाता है कि माड़ी में रहने वाली आरती व राधिका दुकान पर सामान लेने गई थीं। छोटी बहन राधिका ने स्कूटी चलाने को उसका स्टेयरिंग थामा। इसी के साथ उसकी गति को तेज कर दिया। इस पर वह नियंत्रण नहीं रख सकी व स्कूटी पहले रेत के ढेर के ऊपर से गुजरते हुए नीचे नाले की तरफ जा गिरी। दुर्घटना में दोनों को चोटें आईं। दोनों को जम्मू रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि शनिवार सुबह आरती का ऑपरेशन हुआ, वहीं राधिका का भी उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें