फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: यात्री वाहनों में किराया सूची प्रदर्शित करना अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। मोटर व्हीकल विभाग की तरफ से यात्री वाहनों को वैध किराया सूची प्रदर्शित करने के आदेश जारी किए हैं। बताया जाता है कि कार्यालय को कुछ यात्री वाहनों द्वारा अधिक किराया वसूलने के संबंध में कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इस पर विभाग ने तुरंत कार्रवाई की।
विज्ञापन

जारी नोटिस के माध्यम से सभी ट्रांसपोर्टरों, वाहनों के मालिकों और चालकों को अंतिम चेतावनी जारी की गई। आदेश में सभी को वाहन चालक की सीट के पीछे या वाहन के अंदर किसी स्पष्ट स्थान पर वैध अनुमोदित किराया सूची प्रदर्शित करने को कहा गया है। चेतावनी दी कि अनुमोदित दरों से यात्रियों से अधिक किराया वसूलना गैरकानूनी है। निर्धारित किराया सूची के बिना चलने वाले या यात्रियों से अधिक किराया वसूलने वाले वाहनों को परमिट की शर्तों का उल्लंघन माना जाएगा। किसी भी उल्लंघन पर वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें