फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सभी अतिरिक्त जल निकायों को राजस्व अभिलेखों में शामिल करें

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। उपायुक्त निधि मलिक ने जिले में राजस्व विभाग के समग्र कामकाज और प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त ने सातवीं लघु सिंचाई जनगणना और सिंचाई जनगणना योजना के तहत आयोजित की जा रही जल निकायों की दूसरी जनगणना का जायजा लिया। उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देश दिया कि व्यापक और सटीक आंकड़े प्राप्त करने के लिए सभी अतिरिक्त जल निकायों को राजस्व अभिलेखों में शामिल करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जमाबंदियों के डिजिटलीकरण की प्रगति की भी समीक्षा की और जिले भर में जमाबंदीयों के डिजिटलीकरण और फ्रीजिंग में अब तक प्राप्त उपलब्धियों का आकलन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चल रहे कार्य में तेजी लाने को कहा। साथ ही यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी गांवों में निर्धारित समय सीमा के भीतर जमाबंदियों का डिजिटलीकरण और फ्रीजिंग हो। उन्होंने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त घरों के मुआवजे के मामलों को शीघ्रता से तैयार करने का भी निर्देश दिया।
सटीकता और समयबद्धता के महत्व पर जोर देते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों से अद्यतन और त्रुटि रहित अभिलेखों को बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कुशल अभिलेख प्रबंधन पारदर्शिता बढ़ाने और सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है। बैठक में एडीडीसी सुखदेव सिंह सम्बयाल, एडीसी राकेश कुमार और एसीआर नितिन वर्मा उपस्थित थे जबकि एसडीएम और तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें