कटड़ा। जिला पुलिस ने किरायेदार सत्यापन नियमों के उल्लंघन पर कई लोगों पर कार्रवाई की है। पुलिस पोस्ट बाणगंगा की टीम ने डाबा मोड़ क्षेत्र में चलाए गए सत्यापन अभियान के दौरान पाया कि जड़सारकोट उधमपुर निवासी चैन सिंह के शेड में किरायेदार बिना अनिवार्य सत्यापन के रह रहे थे।वहीं ककड़ियाल क्षेत्र में कुंनन- कण्याला पैथल कटड़ा निवासी नजीर अहमद की तरफ से किरायेदार साजद अहमद डार एवं उसकी पत्नी डेज़ी जान को बिना सत्यापन के रखने का मामला सामने आया। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है। इसी प्रकार श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बिना वैध पंजीकरण कार्ड के घोड़ा संचालन करते पाए गए जंडियाल जम्मू निवासी शबीर खान पर एफआईआर दर्ज की गई।