फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: धरने के बाद सड़क की जाम, दोपहर को मिला आश्वासन तो चलाए वाहन

विज्ञापन
रियासी में प्रदर्शन करते ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्य। - फोटो : reasi news
विज्ञापन
रियासी। ट्रांसपोर्ट यूनियन से जुड़े सदस्यों ने शनिवार को लगातार दूसरे दिन चक्का जाम किया। दोपहर 12 के बाद अधिकारियों ने मामला हल करने का आश्वासन दिया तो यूनियन ने हड़ताल स्थगित कर दी।
विज्ञापन

इससे पहले सुबह यूनियन के सदस्य बस अड्डे पर धरने में बैठ गए। इसके बाद सड़क जाम कर नारेबाजी शुरू की। यूनियन ने कहा कि वाहनों की फिटनेस रियासी में ही की जाए। प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए सांबा में जाने में काफी परेशानी होगी। ट्रांसपोर्टरों के समर्थन में स्थानीय लोग, राजनीतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ता भी पहुंचे। हालात की गंभीरता को समझते हुए अधिकारियों ने एक सप्ताह तक का समय मांगा और आश्वासन दिया कि मांग पर ध्यान दिया जाएगा।
ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि अगर मांग नहीं मानी तो आने वाले दिनों में चक्का जाम करेंगे। समर्थन व्यापार मंडल भी आ गया। सदस्यों ने चेतावनी दी कि अगर यूनियन की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो दुकानें बंद की जाएंगी। फिटनेस जांच पत्र सांबा में प्राप्त करने का कोई तुक नहीं बनता। हड़ताल स्थगित होने के बाद विभिन्न यात्री रूट पर वाहन चलाए गए जिससे यात्रियों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें