फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लोहड़ी को लेकर बाजारों में सूखे मेवो हार की भारी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। लोहड़ी पर्व को लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ गई है। पर्व पर बच्चों को पहनाए जाने वाले सूखे मेवों के हार भी बिकने लगे हैं। इनकी काफी मांग है। एक हार की कीमत अढ़ाई सौ रुपए से पंद्रह सौ रुपए तक है। हार में हर एक सूखे मेवे को धागे के साथ सुंदरता से पिरोया गया है।
विज्ञापन

दुकानदार संजय ने बताया कि बनाया गया हार महिलाओं की पहली पसंद बना हुआ है। छोटे हार से लेकर बड़ा हार बाजार में उपलब्ध है। वहीं लोहड़ी के लिए इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान की भी दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर मूंगफली, गजक, चीनी व गुड़ की रेवड़ी सहित चिवड़े की भारी खेप बिक्री के लिए पहुंची है। रविवार व सोमवार को बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। नगर के विभिन्न स्थानों पर लगी रेहड़ियों पर भी लोहड़ी का सामान बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें