फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हिट एंड रन मामलों पर चर्चा, प्रावधानों के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला लीगल सर्विस अथॉरिटी (डालसा) के चेयरमैन व प्रिंसिपल जिला व सेशन जज खलील चौधरी के नेतृत्व में और अथॉरिटी की सचिव पूजा गुप्ता के दिशा निर्देश पर जिला पुलिस लाइन में एक बैठक की गई। चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल राशि बडू और डिप्टी चीफ भूमिका शर्मा कार्यक्रम में मौजूद रहीं। बैठक में हिट एंड रन केसों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। हिट एंड रन मोटर दुर्घटना मामलों से संबंधित प्रावधान, पीड़ितों के अधिकार और मुआवजा तंत्र के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने हिट एंड रन मामलों को नियंत्रित करने वाले कानूनी ढांचे, शीघ्र रिपोर्टिंग और जांच की प्रक्रियाओं व पीड़ितों को न्याय दिलाने में कानून प्रवर्तन एजेंसियों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों और पीड़ितों और उनके परिवारों को समय पर सहायता और मुआवजा देने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने भाग लिया और इसके व्यावहारिक दृष्टिकोण की सराहना की गई। इस तरह की जागरूकता पहल डीएलएसए रियासी के कानूनी जागरूकता को मजबूत करने, पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने और प्रभावी कार्यान्वयन के निरंतर प्रयासों को दिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें