फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अजय सलालिया बने कांग्रेस के रियासी जिला प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। एडवोकेट अजय सलालिया कांग्रेस पार्टी के जिला प्रधान नियुक्त किए गए। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी ने अजय सलालिया के नाम की घोषणा रियासी जिला प्रधान के लिए की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते महीने कांग्रेस की तरफ से छह कार्यकर्ताओं के नाम जिला प्रधान के लिए भेजे गए थे। अजय सलालिया के अलावा पांच अन्य कार्यकर्ता प्रधान पद की दौड़ में थे लेकिन अजय सलालिया प्रधान चुने गए। अजय के प्रधान बनने के बाद शनिवार को पार्टी के युवा व वरिष्ठ कार्यकर्ता उन्हें बधाई देने पहुंचे। इससे पहले जिला प्रधान की जिम्मेदारी भूपिंदर सिंह जमवाल पर थी। अजय सलालिया ने कहा कि वह पार्टी को जिले की तीनों विधानसभा में मजबूत करने का काम प्राथमिकता से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें