फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: महिलाओं को यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के चेयरमैन व प्रिंसिपल जिला एवं सेशन जज खलील अहमद चौधरी और अथॉरिटी की सचिव पूजा गुप्ता की अध्यक्षता में डिग्री कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सहायक एलएडीसी डीएलएसए भूमिका राजपूत और ऋषभ शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं को यौन उत्पीड़न के प्रति जागरूक किया गया। समानता जीवन और कार्यस्थल पर गरिमा के उनके मौलिक अधिकारों को बताया गया। इसके अलावा अथारिटी की तरफ से कटड़ा और माहौर में सार्वजनिक सहायता संगठनों के साथ एक बैठक की। बैठक में सार्वजनिक सहायता संगठनों के प्रदर्शन की समीक्षा करना, जमीनी स्तर पर कानूनी सहायता गतिविधियों का आकलन करना और सार्वजनिक सहायता संगठनों टीएलएससी और डीएलएसए के बीच समन्वय को मजबूत करना शामिल था।
इसके अलावा डीएलएसए की तरफ से जिला कोर्ट परिसर में जिला के पैरा लीगल वॉलंटियर्स के लिए मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डीएलएसए के सहायक एलएडीसी निहारिका और धीरज सिंह ठाकुर ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें