फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मनरेगा का नाम बदलने पर भड़की कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। मनरेगा को विकसित भारत जी राम जी में बदले जाने पर रोष जताते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने रविवार दोपहर जिला मुख्यालय में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री शिव राज चौहान का पुतला भी फूंका। इस मौके पर कांग्रेस के जिला प्रधान भूपिंदर सिंह जमवाल, वरिष्ठ नेता मुंशी राम सलालिया, युवा नेता करन दीप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार इतिहास से छेड़छाड़ कर रही है। जिन लोगों ने गुलाम देश को आजाद करवाने के लिए अपनी जान गंवा दी, उनके नामों को मिटाने का काम किया जा रहा है। महात्मा गांधी के नाम के साथ चलाई जा रही मनरेगा को बदल कर केंद्र सरकार ने देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। केंद्र सरकार आए दिन देश के लोगों के हितों के साथ खेल रही है। मौके पर हाथों में बैनर ले कर आए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें