कटड़ा। एसएमवीडीयू के बोर्ड ऑफ कल्चरल एक्टिविटीज ने पंचैरी में दो दिवसीय ट्रैक का आयोजन किया। डॉ. पंकज बिस्वास, फैकल्टी एडवाइजर, साइटेक क्लब, डॉ. कीर्ति सिंधु असिस्टेंट प्रोफेसर की देखरेख में कुल 70 छात्रों ने भाग लिया। छात्रों का पहला पड़ाव बाबा संकरी देवता मंदिर था। यहां छात्रों को शांतिपूर्ण माहौल मिला। समूह को इस क्षेत्र के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व से भी परिचित कराया गया। मंदिर में अच्छा समय बिताने के बाद छात्रों ने दोपहर का भोजन किया और स्थानीय लोगों के साथ क्रिकेट मैच भी खेला। इसके बाद समूह जंगल के किनारे अपने कैंपसाइट की ओर बढ़ा जो घने जंगल के बीच में स्थित था। शाम को आईएपीटी से जुड़े फैकल्टी सदस्य रंजीत कुमार ने तारों को देखने का एक ज्ञानवर्धक सेशन आयोजित किया। छात्रों ने प्रमुख तारों और नक्षत्रों को पहचानना सीखा, जिससे रात का आसमान आश्चर्य से भरी एक खुली हवा वाली क्लासरूम में बदल गया।
अगली सुबह पंचैरी क्षेत्र के सुंदर नज़ारों, जंगली रास्तों और शांत प्राकृतिक जगहों से ट्रैक शुरू हुआ। फैकल्टी सुपरवाइजरों ने पूरे समय उनका मार्गदर्शन किया और सुरक्षा सुनिश्चित की। टीम वर्क और अनुशासन को प्रोत्साहित किया। छात्र नए जोश के साथ लौटे।