फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रोमांचक मैच में दो रनों से जीतकर एमसीसी बग्गा पहुंचा फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जनरल जोरावर सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को हुए रोमांचक मैच में एमसीसी बग्गा ने बीसीसी को दो रनों से हरा कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। दूसरी पारी के अंतिम ओवर तक चले मैच में बीसीसी की टीम हार गई। अंतिम दस गेंदों में बीसीसी को जीत के लिए पंद्रह रन चाहिए थे लेकिन तेरह रन ही बन सके। बग्गा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बीस ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। बल्लेबाज आफताब मलिक ने 53, वसीम ने 32, बिलाल अहमद ने 18 व वानिक सिंह ने नाबाद 26 रन बनाए।
विज्ञापन

बीसीसी के गेंदबाज हिमांशु चंदन व राजन कोतवाल ने दो-दो विकेट लिए। इसके अलावा अंचल सिंह ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए बीसीसी की टीम ने बीस ओवर की समाप्ति तक पांच विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए व मैच को दो रनों से गवां दिया। बल्लेबाज अनूप सिंह ने 47, करन देव सिंह ने 21 व निखिल सिंह ने 33 रन बनाए। बग्गा की तरफ से बिलाल अहमद ने दो विकेट लिए, जिन्हें बाद में मैन आफ द मैच दिया गया। वहीं चरण व इशाक मलिक ने एक-एक विकेट लिया। दूसरा सेमीफाइनल मैच एनसीसी व विजयपुर वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें