फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रतिभा दिखाते हुए ग्लोमिंग वार्मिंग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। कस्बे के स्थानीय त्रिकुटा शिक्षा निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने विज्ञान से जुड़े हुए कई मॉडल प्रस्तुत किए। इस दौरान खास कर ग्लोबल वार्मिंग से हो रहे नुकसान के बारे में बताया गया। इसकी रोकथाम करने के उपाय बताए। प्रदर्शनी में विधायक कुलदीप राज दुबे मुख्य अतिथि रहे जिन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश हित के लिए जो कार्य कर रही है, उन्हें बच्चों ने अपनी प्रतिभा के जरिए प्रदर्शित किया। बच्चों ने जिस प्रकार से मॉडल बनाए हैं। इससे उनके भीतर छिपी हुनर व प्रतिभा दिखती है। विज्ञान प्रदर्शनी में तहसीलदार सुरेश सिंह विशेष अतिथि रहे, वहीं स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य व शिक्षकों के साथ ही कई गणमान्य स्थानीय लोग मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें